शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड में भारी के साथ मध्यम बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और दक्षिण उत्तर प्रदेश के एक दो स्थानों पर भारी के साथ मध्यम बारिश की उम्मीद है।

वहीं उत्तराखंड, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, शेष उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बाकी सभी जगहों में हल्की बारिश होगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में मध्यम के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, शेष मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, ओडिशा, और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर-पश्चिम राजस्थान से हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और इससे सटे दक्षिण उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। उत्तरी हरियाणा पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण गुजरात और इसके आस-पास के क्षेत्रों पर तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। पूर्वी जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। देश के पूर्वी तट पर एक कमजोर ट्रफ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!