शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के संकेत - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है।

जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बाकी ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तरी तेलंगाना में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिस्सों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में वर्षा हल्की से मध्यम के बीच रहेगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
तटीय ओडिशा में कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश हुई है। पश्चिम बंगाल, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा हुई। पूर्वोत्तर राज्यों, बिहार, झारखंड, बाकी छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा के साथ-साथ तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर-पश्चिम पंजाब, हरियाणा, उत्तरी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और डिप्रेशन के केंद्र के माध्यम से बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। बंगाल की उत्तरी खाड़ी पर एक डिप्रेशन बना है। उत्तरी हरियाणा और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक से आंतरिक तमिलनाडु होते हुए कोमोरियन क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!