शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पूर्वी गुजरात और पूर्वी राजस्थान में बढ़ेगी बारिश - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा गतिविधि कम हो जायेगी।

इस बीच पूर्वी गुजरात और पूर्वी राजस्थान में बारिश बढ़ेगी और यहाँ मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। उधर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मध्यम बारिश की उम्मीद है। साथ ही सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होगी। हालाँकि तमिलनाडु, रायलसीमा और उत्तरी कर्नाटक में शुष्क मौसम की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश देखी गयी। वहीं पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर राज्यों, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश हुई। इसके अलावा पश्चिमी तट, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व गुजरात, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई। वहीं तमिलनाडु, रायलसीमा और उत्तरी कर्नाटक लगभग शुष्क रहे।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
कल का डिप्रेशन, वर्तमान में उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र के करीब एक गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में स्थित है। इस प्रणाली के 12 घंटों के दौरान और कमजोर होने की संभावना है। मानसून की अक्षीय रेखा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और फिर बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी की ओर जा रही है। उत्तर-पश्चिमी जम्मू-कश्मीर और आस-पास के क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण गुजरात और आस-पास के कोंकण पर स्थित है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!