शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तमिलनाडु, केरल और दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल और दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और देश के पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम बारिश की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश संभव है। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के एक या दो स्थानों पर काफी हल्की बारिश होगी। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के दक्षिण-आंतरिक हिस्सों और केरल और दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक में मध्यम बारिश हुई। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी देखने को मिली। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तेलंगाना और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के एक-दो स्थानों में भी हल्की बारिश देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक में एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय मौजूद है। इसके अलावा एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम पर बना हुआ है। गुजरात और राजस्थान के आस-पास के इलाकों में एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक बढ़ रही है। उत्तरी-आंतरिक कर्नाटक से रायलसीमा और आंतरिक तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!