शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

वहीं तमिलनाडु, दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण-तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता। उधर मध्य महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही उत्तर गुजरात और राजस्थान में चल रही मौसम की स्थिति से कोई राहत नहीं मिलने की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों में केरल और तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश हुई। दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक में भी वर्षा देखने को मिली। तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर पंजाब और तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश हुई। राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हुई। पश्चिम राजस्थान और गुजरात के उत्तरी हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक गया।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। पूर्वी असम में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। लक्षद्वीप क्षेत्र पर एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। इस प्रणाली से कर्नाटक तक उत्तर-मध्य महाराष्ट्र होते हुए एक ट्रफ रेखा जा रही है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और तमिलनाडु, तेलंगाना तट पर है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में अरब सागर पर विकसित होगा। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!