शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अक्टूबर में कार बिक्री रही सपाट, यात्री वाहन बिक्री 1.55% बढ़ी : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार देश में वर्ष दर वर्ष आधार पर अक्टूबर में यात्री वाहनों की बिक्री में 1.55% की बढ़त हुई है।

देश में अक्टूबर 2017 में 2,79,877 इकाइयों की तुलना में 2018 की समान अवधि में कुल 2,84,224 यात्री वाहन बिके। इस दौरान कारों की बिक्री 1,84,706 इकाई से 0.38% अधिक 1,85,400 इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 11,05,140 इकाई से 20.14% की बढ़त के साथ 13,27,758 इकाई रही।
इसके अलावा साला दर साल आधार पर अक्टूबर में देश भर में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 17,51,608 इकाइयों की तुलना में 17.23% बढ़ोतरी के साथ 20,53,497 इकाई रही। जबकि वाहन कंपनियों ने 69,816 इकाइयों के मुकाबले 24.82% अधिक 87,147 कारोबारी वाहन बेचे।
साथ ही तिपहिया वाहनों की बिक्री बात करें तो यह 61,568 इकाई से 12.86% बढ़ कर 69,483 इकाई रही। इस लिहाज से अक्टूबर में हुई कुल वाहनों की बिकवाली 21,62,869 इकाई की तुलना में 15.33% की वृद्धि के साथ 24,94,426 इकाई रही। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!