शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई के पूर्व गवर्नर और कांग्रेस का मोदी सरकार पर जोरदार हमला

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है।

रघुराम राजन ने सरकार के जीएसटी और नोटबंदी के फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक रफ्तार में रुकावट के लिए नोटबंदी और जीएसटी बड़ी वजह है। बार्कले में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के एक सामारोह में उन्होंने कहा कि 2012 से 2016 के बीच चार साल के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि काफी तेज रही। लेकिन नोटबंदी और जीएसटी ने ग्रोथ की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
रघुराम राजन ने विकास की मौजूदा दर को भी नाकाफी बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के लोग श्रम बाजार से जुड़ रहे हैं, उनके लिये 7% ग्रोथ पर्याप्त नहीं है। हमें अधिक रोजगार पैदा करने की जरूरत है। राजन ने पीएमओ की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भारत में बहुत सारे निर्णयों में पीएमओ का दखल भी तमाम दिक्कतों में से एक है।
वहीं, नोटबंदी और ग्रोथ को लेकर कांग्रेस की तरफ से भी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला गया। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि मोदी सरकार आरबीआई के रिजर्व पर नजर लगाये बैठी है। सरकार ऐसा इसलिए कर रही है, क्योंकि सरकार नोटबंदी से पैसे बनाने में नाकामयाब रही है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!