शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अक्टूबर में थोक महँगाई दर (WPI) बढ़ कर 5.28%

अक्टूबर में थोक महँगाई दर (WPI) बढ़ कर 5.28% पर पहुँच गयी, जो पिछले चार महीनों में सर्वाधिक है।

थोक महँगाई दर में बढ़ोतरी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण हुई है। सितंबर में यह दर 5.13% और पिछले साल अक्टूबर में 3.68% रही थी। अक्टूबर से पहले जून में थोक महँगाई दर 5.68% रही थी। खबरों के मुताबिक थोक महँगाई दर के 5% रहने का अनुमान लगाया गया था।
अक्टूबर में खाद्य महँगाई दर -1.49% रही, जो सितंबर में 0.21% रही थी। माह दर माह आधार पर ईंधन से जुड़ी महँगाई दर 16.6% से बढ़ कर 18.4% और सब्जी थोक महँगाई दर -3.83% से घट कर -18.6% रही।
अक्टूबर में खुदरा महँगाई दर (सीपीआई) पर राहत मिली है। पिछले महीने खुदरा महँगाई दर 3.31% रही, जो कि सितंबर में 3.77% थी। खुदरा महँगाई दर विशेषज्ञों के 3.67% के अनुमान से काफी कम रही। अगस्त में थोक महँगाई दर 4.53% रही थी। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!