शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कोंकण-गोवा और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान चेन्नई और तमिलनाडु के कई हिस्सों में और केरल के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।

तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कोंकण-गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। वहीं असम और मेघालय पर हल्के से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है। साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की धुंध संभव है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम के साथ साथ कुछ जगहों पर भारी वर्षा हुई। कर्नाटक, कोंकण-गोवा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
गहरे निम्न जबाव का क्षेत्र अब दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित है। उत्तर जम्मू-कश्मीर पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और आस-पास के क्षेत्र पर स्थित है। उत्तर कर्नाटक से विदर्भ तक एक ट्रफ रेखा देखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!