शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तमिलनाडु, रायलसीमा और दक्षिण-तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी तमिलनाडु, रायलसीमा और दक्षिण-तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।

शेष तमिलनाडु, दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक और केरल में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश होगी। देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में न्यूनतम तापमानों में कमी आने की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के तटीय इलाकों, केरल और दक्षिणी कोंकण-गोवा में मध्यम से भारी बारिश हुई। वहीं आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। शेष सभी स्थानों में मौसम शुष्क बना रहा। साथ ही उत्तर-पश्चिमी भारत समेत मध्य प्रदेश, विदर्भ और तटीय तमिलनाडु में न्यूनतम तापमानों में कमी आयी है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक गहरे दबाव का क्षेत्र इस समय तमिलनाडु से सटी दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा कोंकण-गोवा से मध्य महाराष्ट्र होते हुए दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश तक जा रही है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और साथ लगे स्थानों पर है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आस-पास के इलाकों पर एक कमजोर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!