शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छाया रहेगा कोहरा - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के तट पर कुछ जगहों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

अनुमान है कि 3 दिसंबर तक पूर्वी हवाएँ तमिलनाडु तट पर वर्षा में बढ़ोतरी लायेंगी। उत्तर-पूर्वी राज्यों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी भारत में हल्की हवाएँ चलने के कारण प्रदूषण और धुंध में बढ़त हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। मध्य भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान केरल और अंडमान-निकोबार में कुछ जगह पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। तमिलनाडु और दक्षिणी कर्नाटक में भी कुछ जगह पर हल्की वर्षा दर्ज की गयी। पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के तराई क्षेत्रों में मध्यम धुंध बनी रही। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में कोहरा छाया रहा। सम्पूर्ण देश में रात के तापमानों में कमी आयी है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक ट्रफ रेखा अंडमान-निकोबार के पास, मध्यांतर और इसके साथ लगी बंगाल की खाड़ी पर बनी हुई है। ये सिस्टम अब पश्चिमी ओर आगे बढ़ेगा। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी बांग्लादेश के पास बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और साथ लगे महाराष्ट्र पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!