शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हो सकती है बारिश - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तरी राजस्थान, विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और विदर्भ में कुछ जगहों पर ओला-वृष्टि भी हो सकती है। केरल, ओडिशा और झारखंड में एक-दो जगह पर बारिश होने का अनुमान है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना, विदर्भ और दक्षिण छत्तीसगढ़ पर कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, उत्तरी कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में एक-दो जगहों पर वर्षा दर्ज की गयी। तेलंगाना, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश में न्यून्तम तापमनों में 2 से 3 डिग्री की कमी आयी है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और साथ लगे क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ रेखा उत्तर-आंतरिक कर्नाटक से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!