शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी उर्जित पटेल (Urjit Patel) को शुभकामनाएँ

वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के गवर्नर उर्जित पटेल (Urjit Patel) के त्यागपत्र के बाद उनके कामकाज की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

जेटली ने अपने एक ट्वीट में कहा, "सरकार आरबीआई गवर्नर और डिप्टी गवर्नर, दोनों पदों पर डॉ. उर्जित पटेल द्वारा दी गयी सेवाओं की अंतर्मन से सराहना करती है। उनके साथ कार्यकलाप और उनकी विद्वता से लाभ उठाना मेरे लिए आनंददायक था।"
जेटली ने आगे कहा, "मैं डॉ. पटेल को शुभकामनाएँ देते हुए आशा करता हूँ कि आगे वे वर्षों तक सार्वजनिक सेवाओं में रहेंगे।" (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!