शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंश्योरेंस कंपनी अब एसएमएस के जरिए भेजेगी प्रीमियम की रसीद, आईआरडीए (IRDA) का फैसला

अब आपको इंश्योरेंस का प्रीमियम भरने के बाद मोबाइल पर भी एसएमएस के जरिए रसीद मिलेगी।

इंश्योरेंस रेगुलेटर (IRDA)ने ये फैसला किया है। सभी इंश्योरेंस कंपनियों को इसका पालन करना होगा। 1 जनवरी के बाद आप कभी भी अगर इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम भरेंगे तो इसकी सूचना एसएमएस से आपके मोबाइल पर मिलेगी। इंश्योरेंस रेगुलेटर ने ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया है।
आदेश में कहा गया है कि अगर इंश्योरेंस कंपनी के पास पॉलिसी होल्डर का मोबाइल नंबर है, तो उसे तुरंत ही एसएमएस (SMS)पर प्रीमियम मिलने की सूचना देनी होगी। जो लोग नई पॉलिसी ले रहें हैं, अब उनके नंबर बीमा कंपनियों को लेने होंगे। ताकि अगली बार प्रीमियम भरने पर उनको रसीद भेजी जा सके।
आईआरडीए के बयान के मुताबिक कंपनियों को इसको लेकर एक संरचना तैयार करनी होगी। कंपनियों को ये सूचना प्रीमियम भरते ही ऑटोमैटिक तरीके से देनी होगी। बीमा नियामक लगातार ग्राहकों के हितों को लेकर इस तरह के कदम उठा रहा है।
अगर आप कोई भी इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद रहे हैं तो अब अपना मोबाइल नंबर देना न भूलें। इससे आपको भी सुविधा होगी। एसएमएस वाली रसीद आपके पास रिकॉर्ड के तौर पर रहेगी। अभी कंपनियां ईमेल और डाक से प्रीमियम की रसीद भेजती हैं। यह रसीद इनकम टैक्स छूट की अर्जी देते समय काम आती है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!