शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि बीच-बीच में वर्षा थोड़ी तेज भी हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। विदर्भ और तेलंगाना में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश एवं बर्फबारी देखी गयी। हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों और उत्तरी हरियाणा में एक-दो जगह पर बारिश दर्ज की गयी। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमानों में बढ़ोतरी हुई है। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में एक-दो हिस्सों में पाला देखा गया।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और साथ लगे क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पंजाब से दक्षिणी राजस्थान तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और साथ लगे केरल पर देखा जा सकता है। एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विदर्भ और साथ लगे क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!