शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिल्ली और मुंबई के बीच मध्य रेलवे जल्द चलाएगा नई राजधानी एक्सप्रेस

दिल्ली - मुंबई मार्ग पर यात्री यातायात को आसान बनाने के लिए, मध्य रेलवे इस महीने के तीसरे सप्ताह (जनवरी 2019) से इस मार्ग पर एक नई राजधानी एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है।


पहले से ही दो राजधानी ट्रेनें दिल्ली-मुंबई मार्ग पर चल रही हैं - एक बॉम्बे सेंट्रल से और दूसरी बाँद्रा टर्मिनस से। इसके बावजूद, ये दोनों ट्रेनें आमतौर पर पूरी तरह से बुक रहती हैं और यात्रियों की बढ़ती माँग को पूरा नहीं कर पाती हैं। नई राजधानी ट्रेन से इस मार्ग पर यातायात के बढ़ते दबाव को कम होने की उम्मीद है।
नई राजधानी ट्रेन गुजरात के बजाय मध्य प्रदेश से होकर गुजरेगी, जो हर रोज चलायी जायेगी। पहले से चल रही दोनों राजधानी ट्रेनों को पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित किया जाता है, नई राजधानी ट्रेन को मध्य रेलवे द्वारा संचालित किया जाएगा।
नई राजधानी ट्रेन मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से चलेगी और कल्याण, नासिक, जलगाँव, खँडवा, भोपाल, झाँसी और आगरा से होकर हज़रत निज़ामुद्दीन तक आयेगी। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!