शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Budget 2019: छोटी जोत के किसानों के खाते में सरकार हर साल 6,000 रुपये करेगी हस्तांतरित

संकटग्रस्त किसानों को राहत देने के लिए, वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने किसान योजना प्रस्तावित की है, जिसके तहत प्रति वर्ष छोटे किसानों के बैंक खातों में 6,000 रुपये सीधे हस्तांतरित किए जायेंगे।


गोयल ने बताया कि किसान योजना से 12 करोड़ किसान परिवारों को लाभ होने की संभावना है। किसानों के लिए आय सहायता योजना पर सरकार को प्रति वर्ष 75,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
किसान योजना के तहत जल्द ही किसानों को दी जाने वाली 2,000 रुपये की पहली किस्त जल्द ही दी जाएगी। चालू वित्त वर्ष के लिए, वित्त मंत्री ने किसान आय सहायता के लिए 20,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!