शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने के आसार - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। बारिश के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों खासकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली प्रदूषण में भी सुधार होने की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी दर्ज की गयी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली और केरल में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गयी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ तथा मराठवाड़ा क्षेत्र में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गयी है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पंजाब एवं हरियाणा के ऊपर दिखायी दे रहा है। इस सिस्टम से उत्तर प्रदेश के मध्य भागों तक एक ट्रफ रेखा भी बन गयी है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ हिन्द महासागर में भूमध्य रेखा से श्रीलंका तक सक्रिय है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!