शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

उत्तराखंड और पंजाब के अलावा हरियाणा के तराई इलाकों पर बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के न्यूनतम तापमान बढ़ेंगे। दिल्ली में प्रदुषण खराब से बहुत खराब श्रेणी में बना रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश पर हल्की बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री से बढ़े। दिल्ली-एनसीआर और तटीय आंध्र प्रदेश पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा मध्य पाकिस्तान की ओर जा रही है। एक दूसरी ट्रफ रेखा कोमोरिन क्षेत्र से दक्षिण-पूर्वी अरब सागर की ओर जा रही है। एक कमजोर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय कोकण-गोवा पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी राजस्थान से कोंकण-गोवा तक जा रही है। एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और उसके आस-पास बना हुआ है। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!