शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेल और गैस के शेयरों में 4% से अधिक की तेजी

तेल और गैस क्षेत्र के सूचकांक में आज के कारोबार में भी तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 3.07 बजे इसके सूचकांक में 4.5% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा मजबूती रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में है, जो 62.25 रुपये या 5.4% की उछाल के साथ 1205.60 रुपये पर है।

रिलायंस नेचुरल में 4.7%, कैर्न इंडिया में 4%, गेल इंडिया में 3.9%, ओएनजीसी में 3.2%, एस्सार ऑयल में 2.6% और इंडियन ऑयल में 2.4% की मजबूती है। रिलायंस पेट्रोलियम और अबान ऑफशोर में भी बढ़त है।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!