शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

उत्तरी पंजाब और हरियाणा में कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी एक-दो जगह पर बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, छतीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बारिश की संभावना है। दिल्ली के प्रदूषण में कुछ सुधार होने की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत सी जगहों पर बारिश और बर्फबारी हुई है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ बारिश दर्ज की गयी। उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हुई है। उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमानों में बढ़ोतरी हुई है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा पंजाब से दक्षिणी गुजरात होते हुए राजस्थान तक जा रही है। एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी मध्य प्रदेश तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश पर देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!