शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बिखरी हल्की बारिश और बर्फबारी देखी जायेगी।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छिट-पुट बारिश जारी रहेगी। ओडिशा के एक-दो स्थानों में बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड और मेघालय में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में दिन के तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी हुई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छिट-पुट बारिश और गरज के साथ बौछारें देखने को मिली। बिहार में हल्की बारिश की गतिविधियाँ देखी गयीं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वी जम्मू-कश्मीर पर है और पूर्व की ओर जा रहा है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पंजाब के ऊपर है और इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार तक जा रही है। इसके साथ ही एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से लेकर आंध्र प्रदेश तक जा रही है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!