शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

400 अंक की उठापटक के बाद सेंसेक्स 36 अंक ऊपर बंद

भारतीय शेयर बाजार आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बाद अंत में बेहद सपाट बंद हुआ। मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच आज सुबह सेंसेक्स ने मुहुर्त कारोबार के बंद स्तर 9008 की तुलना में तकरीबन 200-250 अंक तक की तेजी दिखायी। सुबह सेंसेक्स का खुला स्तर 9,298 का रहा, जहाँ सेंसेक्स 290 अंक मजबूत था और यही दिन का सबसे ऊँचा स्तर भी रहा। लेकिन बाजार खुलने के आधे घंटे बाद ही इसमें गिरावट शुरू हो गयी और घंटे भर के भीतर सेंसेक्स 8,900 के नीचे दिख रहा था। दरअसल इसी समय सेंसेक्स ने 8,894 का दिन का सबसे निचला स्तर भी छुआ।

 

इसके बाद पूरे दिन सेंसेक्स इस दायरे के भीतर ही बार-बार अपनी दिशा पलटता रहा। कुल मिला कर सेंसेक्स ने 10 बार हरे से लाल और लाल से हरे निशान में जाने की कसरत की। साथ ही, हर बार दिशा पलटते समय शिखर पहले से नीचे और तलहटी पहले से ऊपर की रही। यानी अगर सेंसेक्स के इंट्राडे चार्ट पर नजर डालें, तो झंडे जैसा आकार बना दिखता है। कुछ तकनीकी विश्लेषकों के मुताबिक यह अगले चंद दिनों के भीतर एक तेज उछाल का संकेत दे रहा है।

क्षेत्रों के लिहाज से देखें तो पिछले कुछ दिनों के इकतरफा रुझान के बदले आज ये क्षेत्र बंटे नजर आये। बीएसई के रियल एस्टेट सूचकांक में 3.24%, हेल्थकेयर सूचकांक में 3.23%, एफएमसीजी सूचकांक में 2.35%, कैपिटल गुड्स सूचकांक में 1.48% और बैंकिंग सूचकांक में 0.64% की कमजोरी आयी। दूसरी ओर धातु सूचकांक में 6.52% की जबरदस्त उछाल रही। साथ ही तेल-गैस सूचकांक में 2.78%, ऑटो सूचकांक में 1.63% और कंज्यूमर ड्यूरेबल सूचकांक में 1.46% की मजबूती रही।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!