शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई शेयर बाजारों में रही मजबूती

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तमाम एशियाई शेयर बाजार बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहे। बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स सूचकांक में 3% की मजबूती आयी, जबकि जापान का निक्केई सूचकांक 2.58% चढ़ कर बंद हुआ। आज के कारोबार में कॉस्पी सूचकांक में 2.15% और शंघाई कंपोजिट में 1.78% की बढ़त दर्ज की गयी।

स्ट्रेट्स टाइम्स में 1.55%, जकार्ता कंपोजिट में 1.52% और ताइवान वेटेड में 0.76% की मजबूती रही। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी हल्की बढ़त दर्ज करने में सफल रहा। उधर यूरोपीय शेयर बाजारों में शुक्रवार के कारोबार में मजबूती दिख रही है। भारतीय समयानुसार शाम 4.11 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स सूचकांक में 1.7-2.8% की बढ़त है।   

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!