शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से माध्यम स्तर की बारिश के साथ-साथ बर्फ गिरने के आसार हैं।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, असम, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल और केरल के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश होने के आसार हैं। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों के तापमान में वृद्धि हो सकती है।
बीते 24 घंटों की मौसमी घटनाएँ
जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पश्चिमी पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। हरियाणा, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम और केरल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश दर्ज की गयी। भारत के उत्तरी मैदानी क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी।
सम्पूर्ण भारत का मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान और मध्य पाकिस्तान पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसी सिस्टम के कारण दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर एक ट्रफ बढ़ रहा है। एक दूसरा ट्रफ गंगीय पश्चिम बंगाल से हो कर दक्षिणी ओडिशा की तरफ बढ़ रहा है। एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रायलसीमा से दक्षिणी कर्णाटक के आंतरिक हिस्सों से होते हुए दक्षिणी केरल की ओर बढ़ रहा है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!