शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ बारिश की गतिविधियाँ देखने को मिल सकती हैं। असम और अरुणाचल प्रदेश में भी छिटपुट वर्षा हो सकती है। उत्तरी ओडिशा में भी कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। देश के बाकी हिस्सों का मौसम सुहावना बना रहेगा।
बीते 24 घंटों की मौसमी घटनाएँ
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी दर्ज की गयी। पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गयी। दिल्ली और एनसीआर के भी कुछ हिस्सों बीते 24 घंटों के दौरान बारिश हुई। असम, केरल और तटीय ओडिशा के उत्तरी हिस्सों में भी थोड़ी-बहुत बारिश देखी गयी। दिल्ली में प्रदुषण मध्यम स्तर का दर्ज हुआ।
सम्पूर्ण भारत का मौसमी सिस्टम
उत्तरी पकिस्तान के क्षेत्र पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसके कारण पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से मराठवाड़ा होते हुए विदर्भ तक एक ट्रफ रेखा भी बढ़ रही है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!