शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों सहित दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ने की आशंका - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों सहित जम्मू-कश्मीर, तटीय कर्नाटक और केरल में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों सहित दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में दिन का तापमान बढ़ने की आशंका है, क्योंकि इन भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
बीते 24 घंटों की मौसमी घटनाएँ
पिछले 24 घंटों के दौरान असम, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तरी-तटीय कर्नाटक में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गयी। उधर केरल में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखी गयी। इस बीच पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब सहित जम्मू-कश्मीर के शहरों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी।
इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय भागों के न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गयी। पिछले कुछ दिनों से गुजरात के हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
दक्षिणी असम पर निचली हवाओं में एक चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। बिहार के मध्य भागों से गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य महाराष्ट्र के दक्षिणी भागों पर सक्रिय है और इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा कर्नाटक होते हुए लक्षद्वीप तक बनी है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी-मध्य भागों पर एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!