शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में लू की गतिविधियाँ - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है।

इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। केरल और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी भागों में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में लू की गतिविधियाँ बनी रहेंगी।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ सहित मराठवाड़ा में एक-दो स्थानों पर लू जैसे हालात बने रहे। उधर नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश दर्ज की गयी। वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के साथ-साथ दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखी गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिणी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। पश्चिम बंगाल से पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए विदर्भ तक एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा मौसम को प्रभावित कर रही है। वहीं एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!