शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस साल रहेगा 'लगभग सामान्य मॉनसून' - मौसम विभाग

भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) या आईएमडी ने इस साल मॉनसून के लगभग सामान्य रहने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने इस साल 96% बारिश होने की संभावना जतायी है। खास बात है कि आईएमडी ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित भारत की ही स्काईमेट की उस आशंका को खारिज कर दिया, जिसके मुताबिक इस साल अलनीनो मॉनसून को प्रभावित कर सकता है।
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मॉनसून सत्र में देश में लंबी अवधि के औसत की 96% बारिश की संभवना है। बता दें कि मौसम विभाग मॉनसून पर अगली रिपोर्ट जून के पहले हफ्ते में देगा।
मौसम विभाग ने 39% संभावना सामान्य बारिश, 32% संभावना सामान्य से कम बारिश, 10% संभावना सामान्य से अधिक, 17% संभावना कम बारिश और 2% संभावना अधिक वर्षा की जतायी है।
यदि मॉनसून के चार महीनों के दौरान होने वाली बारिश की मात्रा लंबी अवधि के औसत (एलपीए) की तुलना में 96% से 104% के दायरे में रहती है तो इसे सामान्य मॉनसून माना जाता है। लंबी अवधि का औसत 50 वर्षों का लिया जाता है, जो 89 सेंटीमीटर है।
बाजार जानकारों के अनुसार मॉनसून और खपत आधारित क्षेत्र का आपस में सीधा संबंध है। मॉनसून के अच्छा रहने पर खपत क्षेत्र में मांग बढ़ेगी। साथ ही ग्रामीणों की खरीद क्षमता बढ़ने से कृषि उपकरण, दोपहिया वाहन और ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों के अलावा रसायन, ऊर्वरक और एफएमसीजी कंपनियों की आमदनी में वृद्धि की संभावना बढ़ जाती है। आमदनी बढ़ने से सेक्टर में व्यापार बढ़ेगा, जिससे इन क्षेत्रों की कंपनियों को लाभ मिलेगा। पूरे शेयर बाजार पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!