शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक में भी बादलों की गर्जना के साथ बारिश होने के आसार हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। भारत के बाकी सभी क्षेत्रों में मौसम शुष्क और काफी गर्म होगा। उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के राज्यों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी।
बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में बादलों की गर्जना के साथ बारिश दर्ज की गयी। इन भागों में एक-दो स्थानों पर बिजली भी गिरी है। असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गयी। बीते 24 घंटों में ही जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, विदर्भ और तेलंगाना में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गयी। देश के बाकी सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहा। इसके चलते उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के राज्यों में दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय अफगानिस्तान और इससे सटे भागों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा ओडिशा से दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक तक बनी हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा हिन्द महासागर में भूमध्य रेखा के पास से कोमोरिन क्षेत्र तक सक्रिय है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!