शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों सहित केरल में गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश जारी रहने के आसार हैं। देश के बाकी जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। हालाँकि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट बारिश शुरू हो सकती है। अगर लू की स्थिति की बात करें तो राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंतरिक ओडिशा और दक्षिण उत्तर प्रदेश के एक-दो स्थानों पर लू की स्थिति जारी रह सकती है।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्ज की गयी। जबकि पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों सहित उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर मौसम की यह गतिविधियाँ देखने को मिली। गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गयी।
इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में भी धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की गयी। बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंतरिक ओडिशा और दक्षिण उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति देखी गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक चिन्हित निम्न दाब वाला क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व भागों के ऊपर है, जो धीरे-धीरे डिप्रेशन में बदल जायेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसके कारण मध्य पाकिस्तान के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आतंरिक ओडिशा और इससे सटे छत्तीसगढ़ के भागों पर बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में असम के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है। एक ट्रफ रेखा मराठवाड़ा से मालदीव होते हुए आंतरिक कर्नाटक और केरल तक फैला हुआ है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!