शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट और किंगफिशर के शेयरों में गिरावट

भारतीय शेयर बाजारों में आज के कारोबार में जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइन्स के शेयरों में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 11.05 बजे जेट एयरवेज में 3.3% और किंगफिशर एयरलाइंस में 2.6% की कमजोरी है। किंगफिशर एयरलाइन्स के चेयरमैन विजय माल्या ने कहा है कि जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइन्स के बीच प्रस्तावित गठबंधन अगले छः महीने में पूरी तरह से काम करने लगेगा।

गौरतलब है कि पिछले साल दोनों एयरलाइन कंपनियों ने एक-दूसरे के सहयोग से काम करने के लिए गठबंधन करने का फैसला किया था। प्रस्तावित गठबंधन पूरा होने के बाद दोनों कंपनियों का घरेलू बाजार के करीब 60% हिस्से पर कब्जा हो जायेगा। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!