शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो बार अधिक तीव्रता की हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश होने के आसार हैं। जबकि हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के एक-दो स्थानों पर लू की स्थिति बनी रह सकती है।

बीते 24 घंटे की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इसके अलावा तटीय तमिलनाडु और केरल में भी छिटपुट बारिश देखी गयी है। वहीं कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, सिक्किम और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी एक-दो स्थानों पर बारिश दर्ज की गयी। जबकि विदर्भ, तेलंगाना और राजस्थान में एक-दो स्थानों पर लू की स्थिति बनी हुई है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे पाकिस्तान के भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके कारण मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और इससे सटे बिहार के भागों पर एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और इस सिस्टम से गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा दक्षिणी छत्तीसगढ़ से तेलंगाना, रायलसीमा और आंतरिक तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन तक बनी हुई है। (शेयर मंथन, 07 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!