शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलम सीमेंट के निदेशक मंडल ने बायबैक को दी मंजूरी

मंगलम सीमेंट के निदेशक मंडल ने कंपनी के शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज में आज के कारोबार में कंपनी का शेयरों में बढ़त का रुख है। मंगलम सीमेंट का शेयर भाव आज दिन के कारोबार में 53.50 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 12.51 बजे 4.48% की बढ़त के साथ 52.50 रुपये पर था। मंगलम सीमेंट ने बीएसई को भेजी गयी प्रेस विज्ञप्ति में सूचित किया है कि निदेशक मंडल ने 75 रुपये प्रति शेयर की अधिकतम दर से कम से कम 7.25 लाख इक्विटी शेयर वापस खरीदने का फैसला लिया है। 

विज्ञप्ति में कंपनी ने बताया है कि यह बायबैक खुले बाजार से किया जायेगा। कंपनी ने इसके लिए 21.50 करोड़ रुपये की अधिकतम राशि लगाने का निर्णय लिया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!