शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लोकसभा चुनाव 2019 : शुरुआती रुझानों में फिर एक बार, मोदी सरकार

लोकसभा चुनाव 2019 के शुरुआती रुझानों में भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाला गठबंधन एनडीए (NDA) बहुमत के काफी करीब पहुँच गया है।

एनडीए देश भर की 266 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस (Congress) के नेतृत्व वाला यूपीए (UPA) 117 सीटों पर आगे है। वहीं 108 सीटों पर अन्य पार्टियों और निर्दलिय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
सुबह करीब सवा 9 बजे नरेंद्र मोदी वाराणसी से और नितिन गटकरी नागपुर की सीट आगे हैं, जबकि रायबरेली से सोनिया गांधी और भोपाल से साध्वी प्रज्ञा आगे चल रही हैं। उत्तर प्रदेश में गठबंधन काफी पिछड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में एनडीए 42, जबकि सपा-बसपा गठबंधन केवल 11 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस महज दो सीटों पर आगे हैं। वहीं बिहार में एनडीए 25 और यूपीए केवल एक सीट पर आगे है। पश्चिम बंगाल की बात करें तो टीएमसी 18 और एनडीए 7 सीटों पर आगे है। इसके अलावा महाराष्ट्र में एनडीए 33 और यूपीए 14 सीटों पर आगे है। (शेयर मंथन, 23 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!