शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस साल सामान्य मॉनसून रहेगा - मौसम विभाग

भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) या आईएमडी ने मॉनसून पर अपना दूसरा अनुमान जारी कर दिया है।

आईएमडी के अनुसार इस साल सामान्य मॉनसून रहेगा। इससे पहले अप्रैल में आईएमडी ने 'लगभग सामान्य मॉनसून' रहने की संभावना जतायी थी। जानकारों का मानना है कि सामान्य मॉनसून से कृषि उत्पादन और अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा।
मौसम विभाग ने इस साल दीर्घकालिक औसत (एलपीए) के 96% बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में 97%, पूर्वोत्तर भारत में 91%, उत्तर-पश्चिम भारत में 94% और मध्य भारत में 100% मॉनसून का अनुमान है।
आईएमडी के अनुमान के मुताबिक इस साल जुलाई में सामान्य से कम 95% और अगस्त में 99% बारिश हो सकती है। आईएमडी अपना अगला अनुमान जनवरी के अंत में जारी करेगा। (शेयर मंथन, 31 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!