शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मई में घरेलू यात्री वाहन बिक्री 20% घटी : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार देश में वर्ष दर वर्ष आधार पर मई में घरेलू यात्री वाहन बिक्री में 20% की गिरावट आयी।

मई 2018 में 3,01,238 इकाइयों की तुलना में 2019 की समान अवधि में कुल 2,39,347 यात्री वाहन बिके। इस दौरान कारों की बिक्री भी 1,99,479 इकाई से 26.03% की गिरावट के साथ 1,47,546 इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 12,22,164 इकाई से 4.89% घट कर 11,62,373 इकाई रह गयी।
मई में कुल दोपहिया वाहनों की बिकवाली 6.73% घट कर 17,26,206 इकाई रह गयी। मई 2018 में कुल 18,50,698 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। इसके अलावा कारोबारी वाहनों की बिक्री 10.02% की गिरावट के साथ 68,847 इकाई रह गयी। इसके अलावा सभी श्रेणियों में देखें तो मई में कुल वाहनों की बिक्री 22,83,262 इकाई के मुकाबले 8.62% गिर कर 20,86,358 इकाई रह गयी।
इससे पहले अप्रैल में साल दर साल आधार पर घरेलू यात्री वाहन बिक्री में 19.93% और कुल वाहनों की बिक्री में 15.93% की गिरावट आयी थी। (शेयर मंथन, 11 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!