शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहे एशियाई शेयर बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को एशियाई शेयर बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुए हैं। चींन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 1.65% और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 1.36% की मजबूती रही। स्ट्रेट्स टाइम्स, हैंग सेंग, निक्केई और ताइवान वेटेड भी हरे निशान में बंद हुए, हालांकि इनकी बढ़त 1% से कम रही। प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों से विपरीत चाल दिखाते हुए जकार्ता कंपोजिट करीब 1% गिर कर बंद हुआ। 

उधर यूरोपीय शेयर बाजारों में सोमवार के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2.56 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स सूचकांक में 1.4-2.2% की बढ़त है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!