शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये उत्पादों की पेशकश में गिरावट से सुस्त पड़ी दवा बिक्री

बाजार रिसर्च फर्म एआईओसीडी-एडब्ल्यूएसीएस (AIOCD-AWACS) के मुताबिक भारतीय दवा बाजार (आईपीएम) की वृद्धि मई में 19 महीनों के निचले स्तर पर पहुँच गयी।

साल दर साल आधार पर मई में घरेलू दवा बाजार में 7% की वृद्धि दर्ज की गयी। इससे पहले अक्टूबर 2017 में यह 4.9% रही थी।
आँकड़ों के अनुसार पहली बार मई में सभी स्थाई चिकित्सा दवाओं में केवल एक अंक में वृद्धि दर्ज की गयी। पिछले महीने आईपीएम बिक्री 11,244 करोड़ रुपये की रही।
एआईओसीडी-एडब्ल्यूएसीएस के आँकड़ों के अनुसार पिछली लगातार चार तिमाहियों में आईपीएम वृद्धि दर औसतन 10% रही थी।
मई 2019 में एंटी-डायबिटिक में 9.8%, कार्डियोवस्कुलर में 9.1%, सेंट्रल नर्वस सिस्टम (सीएनएस) सेगमेंट में 8.1%, श्वसन (Respiratory) में 4.2%, त्वचाविज्ञान (Dermatology) में 6.3% और जठरांत्र (Gastrointestinal) में 5.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
मूल्य नियंत्रित जरूरी दवाओं की राष्ट्रीय सूची (एनएलईएम) 2013 अणु बाजार में 5% और गैर-एनएलईएम में 7.5% की वृद्धि देखने को मिली। पिछले महीने मात्रा (Volume) में 66.4% की गिरावट आयी, जबकि कीमतों में 5.1% का इजाफा हुआ।
खास बात यह है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों की 5.8% की वृद्धि की तुलना में मई 2019 में भारतीय कंपनियों की वृद्धि दर 7.3% रही। भारतीय कंपनियों की आईपीएम में 80% बाजार हिस्सेदारी है। (शेयर मंथन, 15 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!