शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत लगायेगा 29 अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क

खबरों के अनुसार भारत ने 29 अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाने का फैसला कर लिया है।

लगभग एक वर्ष की देरी के बाद वाशिंगटन द्वारा भारत के प्रमुख व्यापार विशेषाधिकारों को वापस लेने के कारण नयी दिल्ली की ओर से अगले हफ्ते से अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाया जायेगा। इन उत्पादों में बादाम, अखरोट और सेब शामिल हैं।
शुल्क लगाने की खबरों के बीच अमेरिका ने चेतावनी दी है कि भारत द्वारा कोई भी प्रतिशोधी शुल्क डब्ल्यूटीओ (विश्व व्यापार संगठन) के नियमों के तहत "उचित" नहीं होगा।
हालाँकि भारत पिछले साल जून में पहली बार घोषणा के बाद 23.5 करोड़ रुपये के अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाने के अपने फैसले को टालता रहा है। इस पर मौजूदा निर्धारित 16 जून को समाप्त हो रही है।
भारत ने पिछले साल जून में अमेरिकी वस्तुओं के एक बड़े हिस्से पर 120% तक आयात शुल्क बढ़ाने के लिए आदेश जारी किया था। मगर दोनों के बीच व्यापार वार्ता के बीच इसमें देरी होती रही। खबर के मुताबिक 2018 में दोनों देशों के बीच 142.1 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था। (शेयर मंथन, 15 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!