शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

देश भर के कई राज्यों में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

इसके अलावा तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिणी कोंकण-गोवा, ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और रायलसीमा में भी एक-दो हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियाँ दिख सकती हैं। इसके अलावा विदर्भ, तेलंगाना और राजस्थान के एक-दो स्थानों में भी बारिश हो सकती है।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मूसलाधार बारिश हुई है। वहीं कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और असम में भी हल्की से मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा पश्चिमी, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाक, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर भी बारिश देखी गयी है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर के पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी-मध्य आंध्र प्रदेश के तटीय भागों पर तथा एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी असम के भागों पर बना हुआ है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश के भागों पर पहुँच गया है। उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 19 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!