शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीन साल के निचले स्तर पर फिसला भारत का स्टील निर्यात

खबरों के अऩुसार मई में भारत का तैयार स्टील निर्यात तीन सालों के निचले स्तर पर पहुँच गया।

खबर में प्रारंभिक सरकारी आँकड़ों के हवाले से बताया गया है कि यूरोपीय संघ (ईयू) और नेपाल को निर्यात में आयी गिरावट का कुल निर्यात पर नकारात्मक असर पड़ा है।
साल दर साल आधार पर मई में भारत का तैयार स्टील का निर्यात 28% की गिरावट के साथ 3,19,000 टन रह गया, जो अप्रैल 2016 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है।
बता दें कि इटली, बेल्जियम और स्पेन को निर्यात में आयी गिरावट से कुल यूरोपीय स्टील निर्यात में 55% की कमी आयी है। भारत पूरे यूरोप में से 80% स्टील का निर्यात इन तीनों में देशों में ही करता है।
भारत का इटली को स्टील निर्यात 65% घट कर 23,000 टन, स्पेन को 41% घट कर 13,000 और बेल्जियम को 42% कम होकर 25,000 टन रह गया। वहीं नेपाल को भी भारत का स्टील निर्यात 22% की गिरावट के साथ 63,000 टन रह गया।
भारत के यूरोप को स्टील निर्यात में गिरावट यूरोपीय संघ द्वारा कई 'सुरक्षित' उपाय करने की वजह से हुआ है, जो आयातित स्टील को सीमित करने और अमेरिका के 25% आयात शुल्क के परिणामस्वरूप आयात में बढ़ोतरी को रोकने के लिए किये गये हैं। (शेयर मंथन, 26 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!