शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, बिहार और झारखंड में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान गुजरात के कई भागों समेत, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।

इसके अलावा दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, विदर्भ के भागों समेत तेलंगाना, दक्षिण-तटीय ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अंडमान-निकोबार द्वीप-समूह के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। वहीं आंतरिक कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के भी कुछ स्थानों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान कोंकण-गोवा सहित मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत के अन्य इलाकों, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी है। इसके अलावा पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तरखंड के एक-दो स्थानों में भी बारिश हुई है। आंध्र प्रदेश के तटीय भागों, उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना के आंतरिक भागों में भी बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार और गुजरात के भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
दक्षिणी पाकिस्तान के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण गुजरात होते हुए उत्तरी कोंकण-गोवा तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से हिमालय के निचले इलाकों से होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य भागों से होते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय भागों तक एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र फैला हुआ है। (शेयर मंथन, 28 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!