शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

देश में पिछले 5 सालों में सबसे सूखा जून रहा - भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department)

भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) या आईएमडी के मुताबिक बारिश में देरी की वजह इस बार पिछले 5 सालों का सबसे सूखा जून रहा।

यानी पिछले 5 सालों के जून महीनों में इस साल जून में सबसे कम बारिश हुई है। जानकारों के मुताबिक इसका फसलों और अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा।
आईएमडी के आँकड़ों के मुताबिक मॉनसून की बारिश औसत से करीब एक तिहाई कम रही। मगर गन्ने की खेती वाले उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों में यह 61% तक कम रही।
बता दें कि भारत की कृषि योग्य भूमि का लगभग 55% हिस्सा वर्षा आधारित है, जो देश की अर्थव्यवस्था में लगभग 15% योगदान देती है, जो पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रही है।
जानकारों का मानना है कि यदि अगले दो से तीन सप्ताह में बारिश में सुधार नहीं हुआ तो देश में कृषि संकट और ग्रामीण माँग में गिरावट आ सकती है। इससे किसानों को ट्रेक्टर, उर्वरक से लेकर उपभोक्ता सामान तक बेचने वाली कंपनियों की आमदनी प्रभावित हो सकती है।
कृषि मंत्रालय के आँकड़ों से पता चलता है कि देश भर के किसानों ने 28 जून तक 1.47 करोड़ हेक्टर में फसल बोयी है, जो पिछले से 10% कम है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!