शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजट से पहले सरकार का किसानों को तोहफा, बढ़ाया खरीफ फसलों का एमएसपी

केंद्र सरकार ने सभी प्रमुख खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

सरकार ने यह फैसला बजट पेश करने से ठीक पहले लिया है। फसल वर्ष 2019-20 (जुलाई-जून) के खरीफ सत्र के लिए प्रति क्विंटल धान के एमएसपी में 65 रुपये और दलहनों के एमएसपी में 75-125 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है। इनमें तुअर का एमएसपी 125 रुपये बढ़ा कर 5,800 रुपये, मूंग का एमएसपी 75 रुपये बढ़ा कर 7,050 रुपये, उड़द का एमएसपी 100 रुपये की वृद्धि के साथ 5,700 रुपये और धान का एमएसपी 65 रुपये बढ़ा कर 1,815 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
गौरतलब है कि बुधवार 03 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बुधवार को खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी का निर्णय लिया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि एमएसपी में यह वृद्धि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में एक प्रयास है।
सरकारी आँकड़ों के मुताबिक बारिश में देरी की वजह से पिछले सप्ताह खरीफ फसलों का कुल क्षेत्र घट कर 146.61 लाख हेक्टेयर रहा, जो इससे पिछले साल इसी समय 162.07 लाख हेक्टेयर था। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!