शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आठ महीनों के शिखर पर पहुँची खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation Rate)

खाद्य पदार्थों, खास कर दाल और अनाज, की कीमतें बढ़ने के कारण जून में खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation Rate) आठ महीनों के शिखर पर पहुँच गयी।

मई में 3.05% के मुकाबले जून में खुदरा महँगाई दर बढ़ कर 3.18% हो गयी। इससे पहले फरवरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महँगाई दर 2.57% और जनवरी में 1.97% रही थी, जो पिछले 19 महीने का निचला स्तर था। जनवरी तक खुदरा महँगाई दर में लगातार चार महीनों में गिरावट आयी थी।
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) खुदरा महँगाई पर नजर रखता है, जिसका मतलब है कि आरबीआई की नीति दरों के लिहाज से खुदरा महँगाई दर का आँकड़ा महत्वपूर्ण है। इस समय यह आरबीआई की 2% की सहनीय सीमा से काफी ऊपर है।
मई में 1.83% के मुकाबले खाद्य महँगाई दर जून में बढ़ कर 2.17% हो गयी। हालाँकि ईंधन और बिजली की कीमतों में महँगाई दर में गिरावट दर्ज की गयी, जो 2.48% के मुकाबले 2.32% रह गयी।
इसके अलावा आवासीय महँगाई दर 4.82% की तुलना में 4.84% और कपड़े तथा फुटवियर पर महँगाई 1.8% से घट कर 1.52% रह गयी। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!