शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, दक्षिणी गुजरात और तेलंगाना में हल्की बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान पंजाब, उत्तर प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल के इलाकों हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, ओडिशा, कोंकण-गोवा, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप द्वीप समूह के भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर राज्यों, रायलसीमा, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, दक्षिणी गुजरात और तेलंगाना में भी हल्की बारिश की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गयी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों समेत पूर्वोत्तर बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण-गोवा, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। वहीं असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी बारिश हुई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। वहीं दक्षिणी हरियाणा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और आंतरिक कर्नाटक के एक-दो स्थानों में हल्की बारिश हुई है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए नागालैंड तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। इसके अलावा कर्नाटक से केरल के तटीय भागों तक भी एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। वहीं अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ स्थित है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!