शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

25 जुलाई को होने जा रही है जीएसटी परिषद की 36वीं बैठक

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में 25 जुलाई को जीएसटी परिषद (GST Council) की 36वीं बैठक होने जा रही है।

यह बैठक दोपहर 3 बजे के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी, जिसमें विद्युत वाहनों (Electric Vehicles) या ईवी पर कर दर कम किये जाने पर चर्चा हो सकती है।
जीएसटी परिषद ने पिछले महीने अपनी बैठक में ईवी, विद्युत चार्जर और ईवी को किराये पर देने से संबंधित जीएसटी रियायतों से संबंधित मुद्दे को एक अधिकारी समिति के पास भेजा था। अधिकारियों की समिति की सिफारिशों को परिषद के समक्ष रखे जाने की संभावना है।
बैठक में जीएसटी लगाने के उद्देश्य के लिए सौर ऊर्जा सौर ऊर्जा उत्पादन प्रणालियों और पवन टरबाइन परियोजनाओं में वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यांकन का निर्धारण किये जाने की संभावना है।
ई-वाहनों पर जीएसटी कम करने के अलावा ई-वाहनों के चार्जरों पर जीएसटी 18% से घटा कर 12% करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!