शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुलाई में 31% घटी घरेलू यात्री वाहन बिक्री : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार देश में वर्ष दर वर्ष आधार पर जुलाई में घरेलू यात्री वाहन बिक्री में 31% की गिरावट आयी।

जुलाई 2018 में 2,90,931 इकाइयों की तुलना में 2019 की समान अवधि में कुल 2,00,790 यात्री वाहन बिके। जानकारों का मानना है कि ऑटो क्षेत्र में मंदी के कारण इतनी बड़ी गिरावट आयी है।
बता दें कि यह लगातार नवाँ महीना है, जिसमें घरेलू यात्री वाहन बिक्री घटी। इस दौरान कारों की बिक्री भी 1,91,979 इकाई से 35.95% की गिरावट के साथ 1,22,956 इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 11,51,324 इकाई से 18.88% घट कर 9,33,996 इकाई रह गयी।
जुलाई में कुल दोपहिया वाहनों की बिकवाली 16.82% घट कर 15,11,692 इकाई रह गयी। जुलाई 2018 में कुल 18,50,698 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। इसके अलावा कारोबारी वाहनों की बिक्री 10.02% की गिरावट के साथ 68,847 इकाई रह गयी। इसके अलावा सभी श्रेणियों में देखें तो जुलाई में कुल वाहनों की बिक्री 22,45,223 इकाई के मुकाबले 18.71% गिर कर 18,25,148 इकाई रह गयी।
जुलाई में सभी श्रेणियों की वाहन में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!