शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजस्थान, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश के आसार - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, इससे सटे गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।

कच्छ, पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान, उत्तर और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ भागों, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर में असम तथा मेघालय में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। देश के बाकी सभी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की और एक-दो जगह मध्यम मॉनसूनी बौछारें गिर सकती हैं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी हरियाणा, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, तटीय ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी है। राजस्थान, विदर्भ, केरल और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ भागों, उत्तर प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों, गंगनीय पश्चिम बंगाल और दक्षिणी बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के अधिकांश हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क और इन भागों में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली। देश के बाकी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गयी है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून ट्रफ उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओड़ीशा होते हुए बंगाल की खाड़ी में बनी है। अरब सागर के उत्तर-पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। जम्मू-कश्मीर के उत्तरी भागों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!